मेक्सिकन राइस

मेक्सिकन राइस

आपको खाने में चावल बेहद पसंद हैं और इसके अलग-अलग स्वाद ट्राई करते रहते हैं तो इस बार यह मेक्सिकन राइस की रेसिपी भी आजमाएं. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप राजमा उबला हुआ
  • 2 कप चावल (पके हुए), लहसुन कि 10 कलियां बारीक कटी हुई, एक प्याज कटा हुआ, आधी शिमला मिर्च कटी हुई, आधी लाल शिमला मिर्च कटी हुई, आधी गाजर कटी हुई, आधा कप मकई के दाने (उबले हुए), आधा छोटा चम्मच काली मिर्च (दरदरी पिसी हुई), आधा छोटा चम्मच रेड चिली फ्लेक्स, एक बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस, तुलसी की 6 से 7 पत्तियां बारीक कटी हुईं
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें लहसुन और प्याज डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- अब पैन में मकई के दाने, हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च और राजमा डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद चिली फ्लेक्स, काली मिर्च और टोमैटो सॉस डालकर मिलाएं.
- इसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- फिर पैन में चावल, नमक और तुलसी की पत्तियां डालकर मिलाएं.
- चावल को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाकर चलाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं मेक्सिकन राइस. इन्हें गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (78 ratings)
4 avg from 78 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेक्सिकन राइस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप राजमा उबला हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes