ये है व्रत स्पेशल जीरा राइस, जानिए बनाने की विधि

ये है व्रत स्पेशल जीरा राइस, जानिए बनाने की विधि

व्रत में फलाहारी डिशेस ही खाई जाती हैं. साबूदाना, समा के चावल आदि से कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं जिनमें से एक है समा के चावल से बने जीरा राइस. ये खाने में बहुत ही उम्दा लगते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • व्रत के चावल 400 ग्राम, जीरा 1 छोटा चम्मच, घी 2 छोटा चम्मच, करी पत्ता 5-6, हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), सेंधा नमक जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में चावल को पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें .
- 1 घंटे बाद चावल को पानी से निकालकर सुखा लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
- अब करी पत्ते और हरी मिर्च भी डाल दें.
- करी पत्ते और हरी मिर्च के भुनने के बाद पानी डालें.
- जब पानी में उबाल आना शुरू हो जाए तब चावल डालें और 10 मिनट तक पकने दें.
- इसके बाद नमक डालकर थोड़ी देर और पकने दें.
- जब चावल अच्छी तरह से पक जाए तब आंच बंद कर दें और गरमागरम परोसें.

नोट:
- आप चाहें तो इसमें काजू और बादाम भी डाल सकते हैं.

Photo Credit: Foodtrail25
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है व्रत स्पेशल जीरा राइस, जानिए बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे व्रत के चावल 400 ग्राम, जीरा 1 छोटा चम्मच, घी 2 छोटा चम्मच, करी पत्ता 5-6, हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), सेंधा नमक जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes