कार्मेलाइज्ड पीयर्स विद रोस्टेड बीटरूट

कार्मेलाइज्ड पीयर्स विद रोस्टेड बीटरूट

आपके घर मेहमान आने वाले हैं और आप खाने के साथ उन्हें एक अच्छा सलाद सर्व करना चाहते हैं तो इस रेसिपी को ट्राई करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • नाशपाती: 1, सिरका: 200 मिली, चीनी: 100 ग्राम, चुकंदर: 1, रेलिश, सेब: 1, अनानास: 20 ग्राम, गाजर: 20 ग्राम, किशमिश: 10 ग्राम, छोटी इलायची: 2, बड़ी इलायची: 1, स्टार एनीस: 1, तेज पत्ता: 1, दालचीनी: 1

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
चुकंदर को एक फॉयल में लपेटकर ओवन में 30-40 मिनट तक भूनें. एक कड़ाही में सिरका और चीनी डालें. इसमें उबाल आने दें और नाशपाती डालकर 30 मिनट तक पकने दें, जब तक नाशपाती नरम न हो जाए और चाशनी में पक न जाए. चाशनी से निकाल कर ठंडा होने दें. चाशनी को फ्रूट रेलिश के लिए बचा लें.

रेलिश: सेब, अनानास को काटें, गाजर को कसें. अब उस बचे सिरके और चीनी की चाशनी को कड़ाही में डालें और रेलिश की पूरी सामग्री को भी. 20 मिनट तक पकाएं. आग से उतारकर ठंडा होने दें. चुकंदर को छीलकर काटें. गोल घेरा बनाकर प्लेट में सजाएं. चाशनी में पकी नाशपाती को बीच में रखें और लेट्यूस तथा पार्सले से सजाएं. फ्रूट रेलिश नाशपाती के बगल में रखें. ठंडा सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (9 ratings)
3.4 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कार्मेलाइज्ड पीयर्स विद रोस्टेड बीटरूट एक लोकप्रिय सलाद रेसिपी है, जिसे नाशपाती: 1, सिरका: 200 मिली, चीनी: 100 ग्राम, चुकंदर: 1, रेलिश, सेब: 1, अनानास: 20 ग्राम, गाजर: 20 ग्राम, किशमिश: 10 ग्राम, छोटी इलायची: 2, बड़ी इलायची: 1, स्टार एनीस: 1, तेज पत्ता: 1, दालचीनी: 1 और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सलाद खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes