ब्रोकली सलाद बनाने की विधि

ब्रोकली सलाद बनाने की विधि

आमतौर पर सलाद को खाने का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. सलाद खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए आज हम आपको बताएंगे ब्रोकली का सलाद बनाने की विधि. ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई प्रकार के पोष

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 ब्रोकली
  • 1/2 कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 1/2 कप पुदीने के पत्ते
  • 1/2 कप बादाम भिगोए हुए
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 1/2 कप गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- ब्रोकली सलाद बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को धोकर अच्छे से काट लें.
- अब तेज आंच पर पैन में पानी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- जब पानी उबलने लगे तब पैन के ऊपर छलनी रख दें.
- इसमें ब्रोकली और बादाम को रखकर भाप में 5 मिनट के लिए ढक्कर पका लें.
- तय समय बाद गैस बंद कर दें.
- ब्रोकली और बादाम को एक कटोरे में निकाल कर रख लें.
- अब हरा धनिया, पुदीने के पत्ते, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर, गाजर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- तैयार है ब्रोकली सलाद.
- इसपर प्याज डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रोकली सलाद बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 ब्रोकली और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes