गोभी और राजमा का हेल्दी सलाद की रेसिपी

गोभी और राजमा का हेल्दी सलाद की रेसिपी

सलाद खाना शरीर के लिए पौष्टिक माना जाता है. हम आपको फ्रेंच स्टाइल में राजमा सलाद की रेसिपी बताएंगे. इसमें पत्तागोभी, सिरका और कई चीजें डालने से यह लाजवाब लगता है. इसे नाश्ते में भी खाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1/4 टीसपून सरसों पाउडर
  • 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
  • 2 टीस्पून सिरका, नमक स्वादानुसार
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 कप उबला राजमा
  • 1/2 कप टमाटर
  • 2 अचारी हरी मिर्च
  • 4 टेबलस्पून पत्तागोभी
  • 1 टेबलस्पून स्प्रिंग अनियन\हरी प्याज
  • 2 टेबलस्पून उबली कॉर्न1 कप उबले चने

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- फ्रेंच स्टाइल में राजमा सलाद बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च, पत्तागोभी को काट लें.
- अब एक बर्तन में ऑलिव ऑयल, सरसों पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सिरका और नमक डालकर पेस्ट बना लें.
- अब दूसरे बर्तन में उबली राजमा, पत्तागोभी, हरी मिर्च और टमाटर डालकर मिला लें.
- अब इस मिश्रण को पेस्ट वाले बर्तन में डालकर मिक्स कर लें.
- अब स्प्रिंग अनियन और उबली कोर्न से गार्निश करें.
- तैयार है Cabbage and Kidney Beans Salad.
- इसे फ्रिज में रख कर ठंडा कर के भी सर्व कर सकते हैं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गोभी और राजमा का हेल्दी सलाद की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1/4 टीसपून सरसों पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह सलाद खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes