बनाइए हेल्दी क्रंची सलाद विद फ्राइड एग
Back
सलाद नॉन-वेज

बनाइए हेल्दी क्रंची सलाद विद फ्राइड एग

आपने अब तक कई तरह के सलाद खाए होगें, मगर आज हम आपको एक ऐसे सलाद की रेसिपी बताएंगे जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होगा. इसमें फ्राइड एग का भी इस्तेमाल किया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 एग (अंडे)
  • 1 मूली (स्लाइस में कटी हुई)
  • 1 खीरा (स्लाइस में कटा हुआ)
  • 1 कप प्याज (पतले स्लाइस में कटी हुई)
  • 5-6 चैरी टौमेटो
  • 5 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, ऑलिव ऑयल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम कर लें.
- तेल के गरम होते ही इसमें एग फोड़कर इसकी भूर्जी बनाएं. इसमें प्याज भी डाल दे.
- भुर्जी और प्याज को हल्का भूनकर एक प्लेट में निकालकर रख ले.
- अब एक बाउल में खीरा और मूली के स्लाइस, चैरी टौमेटो, अंडा भुर्जी और प्याज, नींबू  का रस, काली मिर्च पाउडर, नमक और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- तैयार है क्रंची सलाद विद फ्राइड एग. सर्विंग प्लेट में डालकर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनाइए हेल्दी क्रंची सलाद विद फ्राइड एग एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे 2 एग (अंडे) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes