इस तरह बनाएं मशरूम-शिमला मिर्च मिक्स सलाद

इस तरह बनाएं मशरूम-शिमला मिर्च मिक्स सलाद

मशरूम और शिमला मिर्च दोनों ही विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इन दोनों के मिश्रण से टेस्टी और हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है. इसे मशरूम और शिमला मिर्च को फ्राई करके बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम मशरूम
  • 200 ग्राम लाल शिमला मिर्च
  • 1 टेबलस्पून शहद
  • 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल/साधारण तेल,  4-5 कलियां लहसुन
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- मशरूम शिमला मिर्च मिक्स सलाद (Mushroom shimla mirch mix salad) बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम, लहसुन, हरे धनिए को काट लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करें.
- इसमें लहसुन डालकर तड़काएं.
- इसके बाद कटे हुए मशरूम डालकर पानी सूखने तक पका लें.
- इसमें शिमला मिर्च डालकर हल्का फ्राई करें.
- अब काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें.
- इसके बाद गैस से उतारकर मशरूम और शिमला मिर्च को कटोरे में डाल दें.
- इसमें चाट मसाला और शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- तैयार सलाद पर हरा धनिया डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरह बनाएं मशरूम-शिमला मिर्च मिक्स सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम मशरूम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes