कमल ककड़ी का सलाद

कमल ककड़ी का सलाद

कमल ककड़ी की सब्जी और अचार तो आप बनाते ही होंगे. अब तैयार करें इसका सलाद. पकवानगली में जानें विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 250 ग्राम कमल ककड़ी
  • 1 छोटा चुकंदर
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
  • 1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले कमल ककड़ी का ऊपरी छिलका निकालकर इसे अच्छे से धो लें और पतले-पतले स्लाइस में काटें.
- मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें. (आलू का सलाद)
- पानी के गर्म होते ही कमल ककड़ी के स्लाइस पैन में डालकर हल्का उबाल लें और एक कटोरी में निकालकर आंच बंद कर दें. (मसाला कचुम्बर)
- दूसरे एक बर्तन में चुकंदर के टुकड़े पानी में डालकर 5 से 7 मिनट के लिए रख दें. (स्ट्फ्ड अंडा सलाद)
- तय समय के बाद चुकंदर के पानी को कमल ककड़ी पर डाल दें जिससे की ककड़ी का रंग लाल हो जाए.
- कमल ककड़ी के लाल होते ही चुकंदर का पानी निकालकर फेंक दें. (काबुली चने का सलाद)
- कमल ककड़ी में नींबू का रस, नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
- तैयार है कमल ककड़ी का सलाद. तिल और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कमल ककड़ी का सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम कमल ककड़ी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes