पीनट-खीरा सलाद

पीनट-खीरा सलाद

सलाद आपके खाने को और भी हेल्दी और टेस्टी बनाता है, यूं तो आप आपके खाने के साथ सलाद लेते ही होंगे, पर आज पीनट-खीरा सलाद खाकर सलाद का एक अलग टेस्ट ट्राई करें.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 बड़े खीरे, एक टमाटर, थोड़ा पत्ता गोभी, एक कप भुनी हुई मूँगफली, आधा छोटा चम्‍मच चाटमसाला, स्‍वादानुसार नमक, स्‍वादानुसार लालमि‍र्च पाउडर, आधा छोटा चम्‍मच भुना-पिसा जीरा, दो चम्‍मच नींबू का रस, बारीक कटी हरी धनिया पत्ती

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- खीरे को छिलकर, धोकर छोटे-छोटे पीस में काट लें.
- टमाटर को भी धोकर छोटा-छोटा काट लें.
- पत्ता गोभी अच्छे से धोकर बारीक काट लें.
- अब एक कटोरे में खीरा, टमाटर, पत्ता गोभी, चाटमसाला, लालमि‍र्च पाउडर, नमक, भुना-पिसा जीरा, नींबू का रस और भुनी हुई मूँगफली डालकर अच्छे से मि‍क्स कर लें.
- लीजिए तैयार है आपके खाने के साथ हेल्दी और टेस्टी पीनट-खीरा सलाद.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (97 ratings)
4.3 avg from 97 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पीनट-खीरा सलाद एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 बड़े खीरे, एक टमाटर, थोड़ा पत्ता गोभी, एक कप भुनी हुई मूँगफली, आधा छोटा चम्‍मच चाटमसाला, स्‍वादानुसार नमक, स्‍वादानुसार लालमि‍र्च पाउडर, आधा छोटा चम्‍मच भुना-पिसा जीरा, दो चम्‍मच नींबू का रस, बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes