आलू टिक्की चाट

आलू टिक्की चाट

इंडियन स्ट्रीट फूड में आलू टिक्की सभी के पसंदीदा जायकों में से एक है. वेसे इसे घर पर बनाना भी मुश्किल नहीं है. जानिए इसकी रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 से 5 उबले आलू, आधा कप ब्रेड का चूरा
  • 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर या सूजी (टिक्की में कुरकुरेपन के लिए), एक इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक का टुकड़ा
  • 3 से 4 बारीक काटी हरी मिर्च, एक चम्मच चाट मसाला पाउडर, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- उबले आलू छीलकर एक बर्तन में अच्छी तरह मैश या कद्दूकस कर लें.
- फिर इसमें अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कॉर्नफ्लोर या सूजी, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, अमचूर पाउडर, ब्रेड का चूरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद आलू का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर गोल करके चपटा करें. पूरे मिश्रण की इसी तरह टिक्कियां बना लें. सेट करने के लिए इनको 10 से 15 मिनट तक फ्रिज में रखें.
- फिर टिक्कियां फ्रिज से निकालें और नॉन-स्टिक पैन में एक छोटा चम्मच तेल डालकर गैस पर गर्म करें. मध्यम आंच पर पहले से तैयार सारी टिक्कियों को एक-एक करके पैन में रखकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. अगर पैन में तेल कम लगे तो और तेल डाल सकते हैं.
- गर्मागर्म आलू की टिक्कियां तैयार हैं. इन्हें प्लेट में रखकर फेंटा हुआ दही, खट्टी मीठी खजूर-इमली की चटनी, हरी चटनी, पापड़ी, लाल मिर्च पाउडर और हल्का नमक डालकर परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (1642 ratings)
4.3 avg from 1642 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आलू टिक्की चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 से 5 उबले आलू, आधा कप ब्रेड का चूरा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes