ब्रेकफास्ट में अच्छी रहेगी ये ब्रेड इडली
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेकफास्ट में अच्छी रहेगी ये ब्रेड इडली

ब्रेड टोस्ट, ब्रेड पकौड़ा आदि तो आपने कई बार बनाया होगा. क्या कभी इसकी इडली ट्राई की है? अगर नहीं तो आज जानिए इसे बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कटोरी सूजी (रवा)
  • 1 कप दही
  • 1 टीस्पून नमक, पानी जरूरत के अनुसार, तेल सांचे पर लगाने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर दें.
- अब ब्रेड के सफेद हिस्से को मिक्सर में डालकर इसका चूरा बना लें.
- ब्रेड के चूरे को एक बर्तन में डालकर इसमें सूजी, दही, पानी और नमक डालकर इसका घोल तैयार करें.
- इसे 20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें.
- तय समय के बाद अअगर जरूरत हो तो थोड़ा और पानी मिलाएं.
- बनाने के तुरंत पहले बेकिंग सोडा मिलाएं.
- अब इडली का सांचा लें, उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं और एक चम्मच की मदद से बारी-बारी कर सांचे में इडली का पेस्ट डाल दें.
- तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें.
- फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 8 से 10 मिनट तक ढक्कन बंद कर बिना सीटी के पकाएं.
- तय समय के बाद कूकर का ढक्‍कन खोलकर इडली का सांचा निकाल लें.
- अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर एक प्लेट में रख लें.
- तैयार है ब्रेड इडली. चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (9 ratings)
4 avg from 9 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में अच्छी रहेगी ये ब्रेड इडली एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes