ब्रेकफास्ट में बनाइए हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़ा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

ब्रेकफास्ट में बनाइए हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़ा

सुबह-सुबह चाय के साथ गरमागरम नाश्ता भी मिल जाए तो कहने ही क्या. ऐसे में ब्रेड पकौड़ा तो एकदम बेस्ट है. हरे धनिए के साथ इसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप बेसन
  • 1/2 कप सूजी
  • 1 प्याज ( पतली-लंबी कटी हुई)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 कटोरी हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, पानी घोल बनाने के लिए, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, सूजी, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसमें पानी डालते हुए पतला घोल बना लें. फिर इसमें प्याज भी डाले दें.
- मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही ब्रेड के पीस को घोल में लपेटकर तेल में डालें.
- ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार है हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़ा.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेकफास्ट में बनाइए हरा धनिया स्पेशल ब्रेड पकौड़ा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes