फादर्स डे स्पेशल: फ्रेंच फ्राइज

फादर्स डे स्पेशल: फ्रेंच फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज का टेस्ट सभी को पसंद आता है. ऐसे में फादर्स डे पर अपने पापा के लिए बनाएं फ्रेंच फ्राइज जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 250 ग्राम आलू
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार चाट मसाला, तलने के लिए तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- आलू छीलकर लंबाई में फ्रेंच फ्राइज की शेप में काट लें और पानी में डालते जाएं. इससे आलू काले नहीं पड़ेंगे. 5 मिनट तक कटे आलू पानी में रहने दें.
- अब एक बर्तन में पानी डालकर उसे गैस पर रख दें, पानी जब उबलने लगे तो उसमें नमक और आलू के टुकड़े डाल दें. अच्छा उबाल आने के बाद 5 मिनट तक ढक कर रख दें.
- फिर आलू के टुकड़े पानी से निकाल लें और कपड़े से हल्के हाथ से पोंछकर सुखा लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़े डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें और किचन पेपर पर निकाल लें.
- लीजिए तैयार हैं गर्मागर्म फ्रेंच फ्राइज. सॉस और चाट मसाले के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (1730 ratings)
4.4 avg from 1730 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फादर्स डे स्पेशल: फ्रेंच फ्राइज एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम आलू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes