इस तरह से बनाएं आलू गोभी की टिक्की

इस तरह से बनाएं आलू गोभी की टिक्की

आपने आलू गोभी की सब्जी तो कई बार खाई होगी, लेकिन अब बनाकर खाएं इसकी टिक्की. यह स्वाद में बहुत ही मजेदार लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
  • 2 उबले आलू
  • 1 कप फूलगोभी ग्रेटिड
  • 1 कप बेसन
  • 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून नींबू का रस
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में आलू मैश कर लें.
- इसमें सभी चीजें डालकर मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- इस बीच हाथों को तेल से चिकना कर मिश्रण का एक चम्मच लें और टिक्की की शेप दें.
- इसी तरह से सारी टिक्की तैयार कर लें.
- गर्म तेल में टिक्की डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- तैयार हैं आलू-गोभी की टिक्की. गरमागरम सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस तरह से बनाएं आलू गोभी की टिक्की एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes