ब्रेड दही बड़ा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,लंच,डिनर

ब्रेड दही बड़ा

दही बड़े के कई स्‍वाद अपने चखें होगें तो आज ही बनाएं इसकी फटाफट ब्रेड दही बड़ा रेसिपी. दही बड़े में ब्रेड का ट्विस्‍ट इसके स्‍वाद को और भी टेस्‍टी बना देगा...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कप ताजा दही
  • 1 चम्मच चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/4 चम्मच चाट मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया
  • 1 चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
  • 2 बड़े चम्मच इमली की चटनी
  • स्वादानुसार नमक

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- ब्रेड के किनारे काट के निकाल दें और फिर ब्रेड को अपने मनपसंद आकार में गोल या चौकोर काट लें.
- दही में चीनी, नमक, लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालकर अच्‍छी तरह फेंट लें.
- अब एक सर्विंग बॉउल में ब्रेड को रखें.
- उसके ऊपर दही डालें और कद्दूकस की अदरक, हरा धनिया और चाट मसाला डालकर गार्निश करें.
- ब्रेड दही बड़ों को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें.
- सर्व करने से पहले इमली की चटनी डाल दें और आप चाहें तो अपनी पसंद की कोई भी चटनी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (210 ratings)
3.8 avg from 210 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड दही बड़ा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4-5 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes