ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 4-6 ब्रेड स्लाइस
- 1/2 कप रवा
- 1 कप दही
- 1-2 हरी मिर्च
- 1/4 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच राई
- 1 कप चावल का आटा
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच अदरक, बारीक कटा हुआ
- 2 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ, नमक स्वादानुसार
- 1/2 कप रिफाइंड ऑयल
विधि
- ब्रेड के चारों को काट कर अलग रख लें और ब्रेड के बीच के भाग को पानी में भिगो कर 1 से 2 मिनट के लिए अलग रख दें.
- बाद में ब्रेड का पानी निकालकर इसे अलग प्लेट में रख दें.
- अब मिक्सी के जार में चावल का आटा, रवा, दही, ब्रेड, अदरक, हरी मिर्च, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर ग्राइंड कर लें.
- अब इस पेस्ट को एक बॉउल में निकालकर अलग रख लें.
- अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा और राई डालकर भूनें.
- जीरा चटकने लगे तो इसमें प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक पकाएं.
- अब इसमें धनिया पत्ता मिलाकर गैस बंद कर दें इौर इस मिश्रण को तैयार डोसा पेस्ट में मिला दें.
- एक नॉनस्टिक पैन को गैस पर गर्म करें और इसमें थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लें.
- अब छोटी कटोरी या चमचे में डोसा पेस्ट लेकर तवे पर डालकर इसे गोल और पतला फैलाएं.
- डोसे के चारों ओर तेल लगाएं और डोसे पर भी तेल लगाकर सेंक लें. इसी तरह बाकी के डोसे भी तैयार करें.
- गरमागर्म तैयार डोसे को रसम, नारियल चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ब्रेड डोसा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे 4-6 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ब्रेड डोसा बनाने के लिए सबसे पहले 4-6 ब्रेड स्लाइस तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ब्रेड डोसा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ब्रेड डोसा रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ब्रेड डोसा बनाने के लिए 4-6 ब्रेड स्लाइस के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ब्रेड डोसा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ब्रेड डोसा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ब्रेड डोसा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,ब्रेकफास्ट रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT