चना मसाला सैंडविच
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

चना मसाला सैंडविच

नाश्ते या फिर स्नैक्स का एक अच्छा आप्शन है चना मसाला सैंडविच जिसे बचे हुए चना मसाला से आसानी से बनाया जा सकता है. यहां जानें, इसकी फटाफट रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप बचे हुए चना मसाला
  • 4-6 ब्रेड स्लाइस
  • 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 चम्मच कटा हरा धनिया
  • 2 चम्मच मक्खन, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बचे हुए चना मसाला को पैन या कड़ाही में डालकर सूखा लें. जब इसका पानी पूरा तरह से सूख जाए तो इसे हल्का मैश करके अलग रख लें.
- एक बॉउल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और कटा हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब ब्रेड के स्लाइस लें और उसमें मैश्ड चना मसाला बराबर से फैला दें और फिर ऊपर से तैयार प्याज-टमाटर की लेयर फैला दें.
- अब फीलिंग वाली ब्रेड के ऊपर प्लेन ब्रेड रखकर बंद कर दें.
- अब पैन को गरम करें और ब्रेड के दोनों साइड पर मक्खन लगाकर इसे अच्छी तरह सेंक लें.
- चना मसाला सैंडविच तैयार है. सुबह के नाश्ते में चटनी या सॉस के साथ गरमागर्म सर्व करें.

 ध्यान दें: चना मसाला अगर बचा हुआ नहीं है तो आप इसे ताजा बनाकर भी ये सैंडविच तैयार कर सकते हैं.
- मसाले और नमक को स्वादानुसार बढ़ाया जा सकता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (43 ratings)
4.4 avg from 43 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चना मसाला सैंडविच एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 1 कप बचे हुए चना मसाला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes