ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4-5 कच्चे केले
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1-2 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, दही के लिए
- 300 ग्राम ताजा दही
- 2 चम्मच चीनी
- 1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/4 चम्मच चाट मसाला
- 1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हरा धनिया कटा हुआ, काला और सफेद नमक स्वादानुसार
विधि
- केले को कूकर में डाल के एक सीटी आने तक उबाल लें.
- ठंडा होने के बाद छील के मैश कर लें. मैश किए हुए केले में हरी मिर्च, अदरक, नमक, जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर मिला के आटे की तरह गूंथ लें.
- इस मिश्रण की सामान आकार की 10-12 बड़ी गोलियां बना लें.
- कड़ाही में तेल गरम करें और बड़ों को सुनहरा होने तक तल लें.
- दही में चीनी और नमक डाल अच्छी तरह फेंट लें.
- अब एक सर्विंग प्लेट में थोड़ा दही डालें और फिर उसके ऊपर केले के बड़े सजा दें.
- केले के बड़े के ऊपर दही डालें और जीरा पाउडर, लालमिर्च पाउडर, चाट मसाला और हरा धनिया डाल के सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
केला दही बड़ा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4-5 कच्चे केले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
केला दही बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 कच्चे केले तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
केला दही बड़ा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह केला दही बड़ा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
केला दही बड़ा बनाने के लिए 4-5 कच्चे केले के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, केला दही बड़ा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
केला दही बड़ा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
केला दही बड़ा एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT