ऐसे बनाएं मैकरोनी इन टोमैटो सॉस

ऐसे बनाएं मैकरोनी इन टोमैटो सॉस

आमतौर पर मैकरोनी को पहले उबालकर फिर मसाले में भूनकर बनाया जाता है, लेकिन आज इसे हम एक नए अंदाज में बनाने जा रहे हैं जिसे खाकर बच्चे क्या बड़े भी इसके फैन हो जाएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप मैकरोनी
  • 2 प्याज (कटी हुई)
  • 1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 1 कप टमाटर प्यूरी
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 टोमैटो सॉस
  • 1 पास्ता मसाला पैकेट, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
- फिर टमाटर प्यूरी डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- इसमें पास्ता मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें मैकरोनी डालकर मिक्स कर 1 से ड़ेढ कप पानी डालकर ढककर पकने दें.
- जब मैकरोनी का सारा पानी सूख जाए तब टोमैटो सॉस डालकर 2 मिनट पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर मैकरोनी प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है मैकरोनी इन टोमैटो सॉस. गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (6 ratings)
3.8 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं मैकरोनी इन टोमैटो सॉस एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैकरोनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes