सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मखाना-मूंगफली चाट

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मखाना-मूंगफली चाट

चाय के साथ कुछ हेल्दी और चटपटे स्नैक्स की तलाश में है तो मखाना-मूंगफली की चाट आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. इससे बढ़िया टी-टाइम स्नैक्स और कुछ नहीं हो सकता.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मखाना
  • 1/2 कप मूंगफली
  • 1 बड़ा चम्मच बटर/मक्खन
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 4-5 करी पत्ते
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1/2 छोटा चम्मच पुदीना पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला, एक फ्राई पैन

🍳 विधि

- एक पैन में बटर/मक्खन डालकर मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
- जब बटर गरम हो जाए तो इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़काएं.
- जब राई तड़क जाए तो पैन में मूंगफली और मखाने डालकर 8-10 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- मखानों के सुनहरा होने के बाद आंच बंद कर लें.
- एक बाउल में मखाना और मूंगफली निकाल लें.
- ऊपर से पुदीना पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार मखाना चाट को चाय के साथ खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मखाना-मूंगफली चाट एक लोकप्रिय स्‍नैक्‍स रेसिपी है, जिसे 1 कप मखाना और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह भारतीय खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes