स्नैक्स में बनाइए मसूर दाल कबाब, लगेगा मजेदार
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

स्नैक्स में बनाइए मसूर दाल कबाब, लगेगा मजेदार

अब तक आपने कई तरह के कबाब बनाए, खाए और खिलाए होंगे. अब ट्राई कीजिए मसूर दाल से गर्मागर्म क्रिस्पी कबाब. चाय के साथ ये बहुत ही मजेदार लगते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मसूर दाल
  • 1 टेबलस्पून अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
  • 1 1/2 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ
  • 1 कप प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 टीस्पून धनिया बारीक कटी
  • 1 टेबलस्पून पुदीना बारीक कटा हुआ
  • 2 टेबलस्पून ब्रैड क्रम्ब्स
  • 1 टेबलस्पून भुने चने का आटा, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक कटोरी में दाल को 2 घंटे पानी में भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी और दाल डालकर एक सीटी में उबालें और आंच बंद कर दें.
- कूकर से पूरी तरह से भाप निकल जाने के बाद एक कटोरी में दाल निकालकर सभी सामग्री के साथ अच्छे से मैश कर लें.
- अब गोलाकार शेप में इनके छोटे-छोटे कबाब बनाएं.
- मीडियम आंच में तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही कबाब डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
- तैयार है मसूर दाल कबाब. प्याज के छल्लों, चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (6 ratings)
3 avg from 6 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बनाइए मसूर दाल कबाब, लगेगा मजेदार एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 कप मसूर दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्‍टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes