ऐसे बनाएं पनीर नूडल्स, खाने में लगेंगे मजेदार

ऐसे बनाएं पनीर नूडल्स, खाने में लगेंगे मजेदार

नूडल्स बनाना काफी आसान होता है और लोग इसे अपने अनुसार अलग-अलग तरह से बनाते हैं. ऐसे में हम बता रहे हैं एक नई तरीके की रेसिपी . इसे बनाना भी आसान होता है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 200 ग्राम नूडल्स
  • 2 कप पनीर क्यूब्स
  • 1/4 कप स्प्रिंग ऑनियन
  • 1/4 कप पत्तागोभी
  • 1/4 कप प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून सफेद तिल
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून सोया सॉस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में पानी और थोड़ा तेल डालकर नूडल्स गर्म करने के लिए रख दें.
- दूसरी तरफ पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- इसमें पनीर क्यूब्स हल्के सुनहरे होने तक फ्राई कर अलग रख दें.
- अब इसी तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, स्प्रिंग ऑनियन, प्याज और पत्तागोभी डालकर हल्का भून लें.
- इस बीच नूडल्स का पानी अलग कर लें.
- प्याज के भुनने के बाद इसमें नमक और सोया सॉस मिलाएं.
- अब नूडल्स और पनीर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर गैस बंद कर दें.
- तैयार है पनीर नूडल्स. सफेद तिल डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.5 (2 ratings)
3.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं पनीर नूडल्स, खाने में लगेंगे मजेदार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम नूडल्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes