स्नैक्स में बनाएं स्वाद से भरपूर कद्दू के फूल के पकौड़े

स्नैक्स में बनाएं स्वाद से भरपूर कद्दू के फूल के पकौड़े

आपने कद्दू की सब्जी, कद्दू फ्राई या फिर कद्दू का हलवा तो कई बार खाया होगा, लेकिन शायद ही कभी इसके फूल के पकौड़ों का स्वाद लिया होगा. दरअसल, कद्दू के फूल के पकौड़े बंगाली व्यंजन का हिस्सा है, जो स्नैक्

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 6 कद्दू के फूल
  • 2 कप बेसन
  • 2 प्याज
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 टीस्पून चीनी
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले फूलों को काटकर पानी में डालें और कुछ देर के लिए अलग रख दें.
- तब तक प्याज और हरी मिर्च काट लें.
- अब एक बर्तन में बेसन, बोकिंग सोडा, चीनी, नमक, हल्दी पाउडर, और हरी मिर्च मिक्स करें.
- सभी चीजों को मिक्स करने के बाद प्याज डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- फूलों को पानी से निकालकर बेसन के घोल में डिप करके गर्म तेल में डालते जाएं.
- इसी तरह से सारे फूलों के पकौड़ों को सुनहरा होने तक तल लें.
- तैयार कद्दू के फूल के पकौड़ों को चटनी, सॉस या चाय के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स में बनाएं स्वाद से भरपूर कद्दू के फूल के पकौड़े एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6 कद्दू के फूल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes