बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी ये रोटी सैंडविच

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी ये रोटी सैंडविच

आपने आलू, प्याज कई तरह की सैंडविच खाई होंगी, लेकिन अब बनाकर खाएं रोटी सैंडविच. इसे रात की बची हुई रोटियों से बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 बची हुई रोटी
  • 1 कप उबले आलू
  • 1/4 कप प्याज
  • 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 1/2 टीस्पून राई
  • 2 टीस्पून टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें राई तड़काएं.
- अब प्याज डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
- फिर उबले आलू, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
- 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा करने के लिए अलग रख दें.
- मीडियम आंच पर तवे में तेल डालकर गरम करें.
- इस बीच रोटी को प्लेट पर रखें.
- पहले रोटी पर टोमैटो सॉस लगाएं फिर एक साइड पर मिश्रण का एक बड़ा चम्मच रखकर रोटी को फोल्ड कर दें.
- तवे पर रोटी रखकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से दूसरी रोटी तैयार कर लें.
- तैयार है रोटी सैंडविच. चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी ये रोटी सैंडविच एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 बची हुई रोटी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes