ऐसे बनाएं सोयाबीन उपमा

ऐसे बनाएं सोयाबीन उपमा

उपमा एक बहुत ही हेल्दी डिश मानी जाती है. आपने अब तक सूजी का उपमा तो कई बार बनाया, खिलाया और खाया होगा पर क्या कभी सोयाबीन का उपमा खाया है? ये भी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कटोरी सोयाबीन कीमा
  • 1 टेबलस्पून भुनी मूंगफली
  • 1/2 टीस्पून राई
  • 1 टीस्पून करीपत्ता
  • 1 साबुत लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करें.
- तेल के गरम होते ही उसमें राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालें. इन सब चीजों को चटकने दें.
- राई के चटकते ही सब्जियां और नमक डालें.
- सोयाबीन कीमा और भुनी हुई मूंगफली डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से 4-5 मिनट तक ढक्कर पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
- तैयार है सोयाबीन उपमा. हरे धनिए से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (2 ratings)
5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाएं सोयाबीन उपमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी सोयाबीन कीमा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes