नाश्ते में बनाएं सूजी-दही चीला

नाश्ते में बनाएं सूजी-दही चीला

सूजी दही पैनकेक बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 कप टमाटर
  • 1/4 कप प्याज
  • 1/4 कप शिमला मिर्च
  • 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें.
- तैयार घोल को 15 मिनट के लिए अलग रख दें.
- इस बीच मीडियम आंच पर तवे पर तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- तय समय के बाद घोल में नमक मिला लें.
- घोल का एक चम्मच लेकर गरम तवे पर फैला दें.
- एक तरफ से सिंकने के बाद पैन केक तेल लगाकर पलट कर सेंक लें.
- पैनकेक के को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
- इसी तरह से सारे पैनकेक बना लें.
- तैयार है सूजी दही पैनकेक. इसे सॉस के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (3 ratings)
3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नाश्ते में बनाएं सूजी-दही चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes