गणतंत्र दिवस स्पेशल: तिरंगा उपमा

गणतंत्र दिवस स्पेशल: तिरंगा उपमा

गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां एक तरफ स्कूल और दफ्तरों में झंडारोहण होता है तो वहीं इस तिरंगा उपमा के जरिए खान-पान में आप भी घोल सकते हैं देशभक्ती के रंग. यह खाने में स्वाद और सेहत से भरपूर होता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप समा के चावल
  • 1 कप ब्रोकोली
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 गाजर
  • 1 टीस्पून जीरा, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले गाजर, ब्रोकोली और हरी मिर्च काट लें और समा के चावल को पानी से धोकर साफ करें.
- मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- तेल के गर्म होने पर जीरा डालकर तड़काएं.
- अब गाजर, ब्रोकोली और हरी मिर्च डालकर हल्का फ्राई करें.
- इसमें नमक और समा के चावल डालकर मिक्स करें और 1-2 मिनट के लिए ढककर पकाएं.
- तय समय के बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है तिरंगा उपमा. गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गणतंत्र दिवस स्पेशल: तिरंगा उपमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप समा के चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes