काजू बिस्किट

काजू बिस्किट

आपने ना जानें कितने फ्लेवर के बिस्किट खाएं होंगे पर क्या कभी आपने स्वाद चखा है घर के बने काजू बिस्किट का. जानें इसकी आसान रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप मैदा
  • 30 ग्राम काजू का पाउडर, आधा चम्मच बैंकिंग पाउडर, आधा कप घी
  • 2 चम्मच पीसी हुई चीनी, आधा कप बादाम का एसेंस
  • 1 कप दूध

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें.
- एक कटोरी में घी और चीनी को भी अच्छे से फेंट लें.
- अब मिश्रण में बादाम एसेंस, दूध, मैदा और काजू पाउडर मिलाकर आटा गूंद लें. (स्नैक्स के लिए बनाएं बटर मिल्क बिस्किट)
- माइक्रोवेव को 190 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें.
- गूंदे हुए आटे की बड़ी-बड़ी लोई बनाकर रोटी की शेप में मोटा-मोटा बेल लें . (बिस्किट का केक)
- अब रोटी को बिस्किट कटर की मदद से काजू के आकार में काट लें और बेकिंग शीट पर रखें.
- काजू बिस्किट्स को ओवन या माइक्रोवेव में डालकर 190 डिग्री सेंटीग्रेड पर 25 मिनट के लिए बेक कर लें. (ऐेसे बनाएं इडली स्टैंड में टेस्टी बिस्किट)
- तय समय के बाद माइक्रोवेव का स्विच बंद कर इन्हें निकालें और ठंडा कर लें. 
- करारे काजू बिस्किट बिल्कुल तैयार हैं. चाय के साथ सर्व करें. (मुंह में मिश्री की तरह घुल जाएंगे ये शानदार क्रीम टार्ट)

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काजू बिस्किट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes