ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम मैदा
- 4 से 5 उबले आलू, आधा कप सफेद मटर (उबली हुई)
- 2 से 3 कप दही
- 3 से 4 बड़े प्याज
- 2 से 3 बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटी हरी धनिया
- 15 से 20 पापड़ी (बारीक तोड़ लें)
- 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च
- 1 इंच कद्दूकस किया अदरक का टुकड़ा
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 3 से 4 चुटकी भुना-पिसा जीरा
- 150 ग्राम इमली
- 50 ग्राम गुड़
- 500 ग्राम मोयन और फ्राई के लिए तेल
- स्वादानुसार नमक
विधि
- फिर मैदे के आटे की लोई बनाकर बेल लें.
- अब बेली हुई मैदे की पूरियों को एक उल्टी कटोरी पर रखकर कटोरी का आकार दें.
- एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर पूरियों को कटोरी के साथ तेल में फ्राई कर लें, फ्राई होते समय पूरी कटोरी से अपने आप अलग हो जाएगी.
- अब चटनी के लिए इमली और गुड़ को एक घंटे के लिए पानी में डाल दें और उसका अर्क निकालकर इमली और गुड़ में काला नमक, जीरा, लाल मिर्च अच्छे से मिलाकर खट्टी-मीठी चटनी बना लें.
- एक तरफ कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें अदरक, उबले आलुओं को मसलकर डालें, फिर आलुओं में बारीक कटी हरी मिर्च, हल्दी, उबली सफेद मटर, लाल मिर्च, नमक, भुना-पिसा जीरा डालकर अच्छी तरह भून लें.
- फिर आलू के मसाले को मैदे की कटोरियों में डालें ऊपर से पापड़ी, दही और इमली की चटनी डालकर एक प्लेट में रखकर सबके लिए परोसें और गर्मागर्म ही खाएं और खिलाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
चटपटी कटोरी चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
चटपटी कटोरी चाट बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम मैदा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
चटपटी कटोरी चाट बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह चटपटी कटोरी चाट रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
चटपटी कटोरी चाट बनाने के लिए 250 ग्राम मैदा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, चटपटी कटोरी चाट को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
चटपटी कटोरी चाट का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
चटपटी कटोरी चाट एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT