मकई वेज उपमा

मकई वेज उपमा

थोड़ी-थोड़ी भूख हो या सुबह का नाश्ता हो स्वाद और सेहत से भरपूर मकई वेज उपमा बनाएं भूख मिटाएं स्वास्थ बढ़ाएं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप मकई का दलिया
  • 4 कप पानी, एक बारीक कटी गाजर, आधी कप हरी मटर, एक बारीक कटा टमाटर, एक बारीक कटी शिमला मिर्च, एक से दो बारीक कटी प्याज, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच शक्कर, आधा छोटी चम्मच सरसों दाने
  • 4 से 5 करी पत्ते, आधे नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक फ्राई पैन में तेल को अच्छे से गर्म करें, फिर तेल में सरसों के दाने और करी पत्ता डाल दें और भून लें.
- अब तेल में कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन के डालकर भूनें, प्याज भुन जाए जो सभी कटी हुई सब्जियां और मकई का दलिया फ्राई पैन में डालकर 2 से 4 मिनट तक भूनें.
- फिर मकई दलिया में नमक, हल्दी पाउडर, और शक्कर मिलाएं और ऊपर से पानी मिलाकर उपमा अच्छी तरह से पकाएं.
- जब उपमा पक जाए तो उसमें ऊपर से पर नींबू का रस डालकर मिक्स करें और गैस बंद करके मकई वेज उपमा को प्लेट से 1 मिनट के लिए ढक दें.
- अब गर्म-गर्म मकई वेज उपमा परोस कर खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (156 ratings)
4.2 avg from 156 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मकई वेज उपमा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मकई का दलिया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes