इस नए अंदाज में बनाइए मिक्स वेज सूजी चीला

इस नए अंदाज में बनाइए मिक्स वेज सूजी चीला

चीला खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. इसे आप कई तरह से स्वादिष्ट बना सकते हैं. यह खाने में बहुत लजीज लगता है. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप दही
  • 1/4 टीस्पून जीरा  
  • 1 आलू (बारीक पतला कटा हुआ)
  • 1/4 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 1/4 पत्तागोभी (बारीक कटी हुई)
  • 1 गाजर (पतले टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1/4 कटोरी मटर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले एक कटोरी में सूजी और दही मिक्स कर लगभग आधे घंटे के लिए रख दें.
- ऐसा करने से सूजी अच्छे से फूल जाएगी.
- दूसरी ओर मीडियम आंच पे एक पैन में पानी में आलू, शिमला मिर्च, पत्तागोभी. मटर और गाजर डालकर हल्का उबाल लें.
- आधे घंटे बाद सूजी में सारी उबली सब्जियां, प्याज, हरा धनिया, जीरा और नमक डालकर मिलाएं.
- मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें.
- तवे के गरम होते ही गोलाकार में चीला डालकर दोनों तरफ से इसे करारा सेंक लें.
- तैयार है मिक्स वेज सूजी चीला. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (2 ratings)
4.5 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस नए अंदाज में बनाइए मिक्स वेज सूजी चीला एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप सूजी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes