व्रत स्पेशल कुट्टू के आटे की चाट

व्रत स्पेशल कुट्टू के आटे की चाट

कुट्टू के आटे की चाट काफी टेस्टी और मजेदार होती है. इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है. कुट्टू से बने होने के कारण यह व्रत के दिन स्नैक्स में भी खाया जा सकता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप कुट्टू का आटा
  • 1 कप दही
  • 2 उबले आलू
  • 1 इंच अदरक, लच्छे काट लें
  • 1 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून सेंधा नमक
  • 1 कटोरी अनार, तलने के लिए तेल/घी, आटा गूंदने के लिए पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- कुट्टू की चाट बनाने के लिए सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक मिला लें.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए कड़ा आटा गूंद लें.
- आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.
- तब तक कड़ाही में तेल/घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- आटे को एक बार फिर से अच्छी तरह गूंद लें.
- इसकी 15-18 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
- एक लोइयों को बेल लें.
- इन छोटी-छोटी पपड़ियों को तेल में तल लें. पपड़ियों को फुलाने के लिए तेल या घी में डालने के बाद इनके ऊपर कड़छी से तेल डालते जाएं.
- ऐसा करने से पूड़ियां फूल जाएंगी.
- सभी पपड़ियों को तलकर किचन पेपर पर निकाल कर रख लें.
- अब दही में चुटकीभर सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह फेंट कर गाढ़ा कर लें.
- आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें सेंधा नमक मिला लें.
- पपड़ियों को एक प्लेट पर फैलाकर रखें.
- इनके ऊपर कटी आलू, दही, थोड़ा-सा सेंधा नमक, आनार दाने और अदरक के लच्छे डालकर सर्व करें और खाएं.
- आप चाहें तो सोंठ वाली और हरी चटनी भी चाट पर डाल सकती हैं.
- पपड़ी के अलावा फूली पूड़ियों के बीच में छेद कर दें.
- इसमें आलू, दही, लाल-हरी चटनी और अदरक के लच्छे से गार्निश कर लें.
- तैयार है व्रत में खायी जाने वाली कुट्टू के आटे की चाट.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (4 ratings)
4.3 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

व्रत स्पेशल कुट्टू के आटे की चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप कुट्टू का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes