स्नैक्स स्पेशल में बनाइए शानदार पापड़ कोन

स्नैक्स स्पेशल में बनाइए शानदार पापड़ कोन

पापड़ खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है, पर इसे अलग-अलग तरह से पेश करना इसके स्वाद और लुक को और भी मजेदार बना देता है. आप इसे रोल, कोन जैसे कई शेप्स देकर इसमें भरावन भरकर परोस सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो पापड़, स्टफिंग के लिए:, एक छोटी कटोरी मुरमुरे, एक बड़ा चम्मच भुजिया, आधी प्याज (बारीक कटी हुई), दो हरी मिर्च, आधे नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच काला नमक, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच हरी चटनी, एक छोटा चम्मच मीठी चटनी

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- स्टफिंग बनाने के लिए मीडियम आंच में एक कड़ाही में मुरमुरे को सुखा ही भून लें और आंच बंद कर दें.

-अब एक कटोरी में मुरमुरे और बाकी की सभी सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

- स्टफिंग तैयार है.

अब जानिए पापड़ फोल्ड करने का तरीका:

- पापड़ को दो हिस्से में काट लें.

- मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें.

- तवे के गरम होते ही आंच धीमी कर दें.

- तवे पर पापड़ का एक हिस्सा रखकर एक सूती कपड़े से दबाते हुए हल्का-हल्का सेंके.

- अब इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सूती कपड़े से दबाते हुए हल्का सेंक लें.

- इसके बाद इसे तवे से तुरंत उतारकर कोन के शेप में मोड़ दें और कुछ देर तक पकड़कर रखें.

- पापड़ अपने आप कड़क हो जाएगा. फिर कोन में थोड़ी-थोड़ी स्ट्फिंग भर दें.

- सर्व करने के लिए तैयार है पापड़ कोन.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्नैक्स स्पेशल में बनाइए शानदार पापड़ कोन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो पापड़, स्टफिंग के लिए:, एक छोटी कटोरी मुरमुरे, एक बड़ा चम्मच भुजिया, आधी प्याज (बारीक कटी हुई), दो हरी मिर्च, आधे नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच काला नमक, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, एक छोटा चम्मच हरी चटनी, एक छोटा चम्मच मीठी चटनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes