ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल छोले भटूरे
Back
स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल छोले भटूरे

छोले भटूरे खाना सभी को बहुत पसंद होता है. पर कई लोग इसे अच्छे से नहीं बना पाते हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं इसे रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाने की विधि.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • भटूरे की सामग्री:
  • 1/2 किलो मैदा
  • 1/2 कटोरी दही
  • 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • 1 टीस्पून कसूरी मेथी
  • 1/2 कप दूध
  • 2 कप गुनगुना पानी, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, छोले की सामग्री:
  • 1 कटोरी काबुली चना
  • 1/2 टीस्पून खाने वाला सोडा
  • 3 टमाटर
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
 ऐसे बनाएं भटूरा:
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, तेल, नमक, बेकिंग पाउडर, कसूरी मेथी और दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
- अब दूध डालकर और साथ ही गुनगुने पानी से नरम आटा गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे को 2 घंटे के लिए ढककर रख दें. ध्यान रखें कि आटे को फ्रिज या ठंडी जगह पर नहीं रखना है.
- तय समय के बाद आटे की बड़ी-बड़ी लोइया तोड़ लें. लोइयां लेने से पहले हथेलियों पर तेल लगा लें.
- तेज आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही एक लोई पर थोड़ा-सा तेल लगाकर लंबाई में बेल लें.
- भटूरा थोड़ा मोटा ही रखें. इससे यह अच्छी तरह फूल जाएगा.
- भटूरे को गरम तेल में डालकर तल लें. इसी तरीके से बाकी बची लोइयों से भी भटूरे बना लें.
- तैयार भटूरों को गरमागरम छोले के साथ सर्व करें, साथ ही प्लेट में कटी प्याज, हरी मिर्च और अचार भी रखें.


 ऐसे बनाएं छोले:
 - छोले बनाने से पहले इन्हें रातभर एक बर्तन में भिगोकर रखें.
- तय समय के बाद पानी निकालकर चनों को एक बार धो लें.
- तेज आंच पर एक कूकर में छोले, पानी, नमक और जरा सा खाने का सोडा भी डाल दें.
- इसमें 7-8 सीटी लगा लें. जब तक कूकर का प्रेशर खत्म हो रहा है टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को बारीक पीस लें.
- कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
- तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
- टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, धनिया पाउडरऔर लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़ने लगे.
- भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डालें.
- फिर पानी के साथ छोले डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- अगर छोले ज्यादा गाढ़े लग रहे हों तो जरूरत के अनुसार पानी मिला लें.
- उबाल आने के बाद 2-3 मिनट तक पकने दें और गरम मसाला डालकर आंच बंद कर दें.
- तैयार हैं गरमागरम छोले. हरा धनिया मिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (22 ratings)
3.7 avg from 22 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल छोले भटूरे एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे भटूरे की सामग्री: और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes