चाय के साथ बनाएं सूजी ब्रेड पकौड़ा, खाने में लगते हैं लाजवाब
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

चाय के साथ बनाएं सूजी ब्रेड पकौड़ा, खाने में लगते हैं लाजवाब

चाय के साथ झटपट कुछ बनाना चाहते हैं तो सूजी ब्रेड पकौड़ा जरूर ट्राई कीजिए. बस मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है ये डिश.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चार ब्रेड स्लाइस, दो बड़ा चम्मच ताजी दही, एक हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक कप पानी, एक कप सूजी, एक चौथाई चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छे से फेंट लें.
- अब इसमें सभी सूखे मसाले, हरा धनिया और पानी मिलाएं और तैयार मिश्रण को 10 मिनट के लिए रख दें.
- मीडियम आंच में एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही मिश्रण में ब्रेड की स्लाइस डिप कर पैन में डालें और दोनों ओर सुनहरा होने तक तल लें.
- इसी तरह से बाकी ब्रेड भी सेंक लें और तिकोना काट लें.
- तैयार है गर्मागर्म सूजी ब्रेड पकौड़ा. चाय और हरी चटनी के साथ खाएं और खिलाएं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.2 (17 ratings)
3.2 avg from 17 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय के साथ बनाएं सूजी ब्रेड पकौड़ा, खाने में लगते हैं लाजवाब एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे चार ब्रेड स्लाइस, दो बड़ा चम्मच ताजी दही, एक हरी मिर्च, बारीक कटी हुई, एक कप पानी, एक कप सूजी, एक चौथाई चम्मच नमक, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच चाट मसाला, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ, तेल तलने के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes