ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- ब्रेड 6 पीस
- 4 से 5 उबले हुए आलू, मैदा 1/4 कप, आधा कप महीन कटी हुई पत्ता गोभी, एक घिसी हुई गाजर, आधा कप महीन कटी हुई फूल गोभी, एक महीन कटी हुई शिमला मिर्च, एक से दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लगभग एक इंच घिसा हुआ अदरक, आधा कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया, पिसी हुई काली मिर्च, एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
- 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, फ्राइ करने के लिए तेल
विधि
- मैदे में आधा कप पानी डालकर उसे अच्छी तरह मिलाकर पतला पेस्ट तैयार कर लें.
- मैदे के पेस्ट में स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिला लें.
- आलू छीलकर मैश कर लें.
- आलू में कटी सब्जियाँ गाजर, फूल गोभी, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया साथ ही धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, पिसी हुई ब्रेड का आधा चूरा मिलाकर बेस तैयार कर लें.
- फिर बेस को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में हाथ में लेकर, बेस के गोल या अंडे के आकार में कटलेट तैयार कर लें.
- फिर बेस के तैयार कटलेट्स को मैदे के पेस्ट में डुबोकर, बचे हुए ब्रेड के चूरे में अच्छे से लपेटकर एक प्लेट में रख लें.
- बाद में एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें और फिर गरम तेल में एक बार में 3 से 4 कटलेट्स फ्राइ कर लें.
- कटलेट्स को दोनों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राइ करें.
- अगर आप ऑयली कम खाते हैं तो कटलेट्स को तवे पर थोड़े तेल डालकर दोनों तरफ से सेक लें.
- फिर एक प्लेट में नैपकिन पेपर लगाकर तले हुए कटलेट प्लेट में रख लें.
- कटलेट्स धनिया टमाटर की चटनी या फिर टमैटो सॉस के साथ सर्व करें और चाहें तो शाम की चाय या कॉफी के साथ क्रिस्पी वेज कटलेट्स को स्वाद लें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वेज कटलेट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे ब्रेड 6 पीस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
वेज कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड 6 पीस तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
वेज कटलेट बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह वेज कटलेट रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
वेज कटलेट बनाने के लिए ब्रेड 6 पीस के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, वेज कटलेट को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
वेज कटलेट का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
वेज कटलेट एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT