ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- एक कप मिली-जुली सब्जियां (कटी और उबली हुई)
- 1 कप मैश्ड आलू
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, चुटकीभर हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, डेढ़ बड़ा चम्मच कटा हुआ पुदीना
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1 छोटा कप मावा, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल फ्राई करने के लिए
विधि
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही प्याज डालें और सुनहरा भूनकर एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब इसी पैन में दोबारा तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही जीरा डालें. जैसे ही जीरा चटकने लगे अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें.
- तय समय के बाद पुदीना और धनिया पत्ती डालकर 1 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें .
-अब इसमें पनीर, मावा, फ्राइड प्याज और ब्रेड क्रम्स अच्छी तरह से मिक्सकर मिश्रण तैयार कर लें.
- तैयार मिश्रण के 10 बराबर हिस्से कर कबाब बना लें.
- मीडियम आंच में एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही कबाब को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.
- वेज शिकमपुरी कबाब तैयार है. प्याज के लच्छों से गार्निश कर हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वेज शिकमपुरी कबाब एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मिली-जुली सब्जियां (कटी और उबली हुई) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,स्टार्टर्स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
वेज शिकमपुरी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मिली-जुली सब्जियां (कटी और उबली हुई) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
वेज शिकमपुरी कबाब बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह वेज शिकमपुरी कबाब रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
वेज शिकमपुरी कबाब बनाने के लिए एक कप मिली-जुली सब्जियां (कटी और उबली हुई) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, वेज शिकमपुरी कबाब को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
वेज शिकमपुरी कबाब का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
वेज शिकमपुरी कबाब एक लोकप्रिय इंडियन,स्टार्टर्स वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT