चना दाल कढ़ी

चना दाल कढ़ी

चना दाल कढ़ी उत्‍तर प्रदेश में खूब बनाई जाती है. इसकी खासियत ये है कि इसमें बेसन की जगी पिसी हुई दाल का उपयोग किया जाता है. आप भी आज ही ट्राई करें इसकी टेस्‍टी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप चना दाल
  • 1/2 कप दही, फेंटा हुआ
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 छोटा शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • 2 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- दाल को अच्छी तरह धोकर दो कप पानी, हल्दी और नमक के साथ कूकर में डालकर अच्‍छी तरह पका लें.
- जब दाल पका जाए तो कुकर खोल कर दाल को अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब कड़ाही में तेल गरम करके उसमें जीरा डालें, जीरा चटकने लगे तो उसमें हींग और अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर भूनें.
- मसाले को 1 मिनट तक पकाने के बाद उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं.
- अब उसमें लाल मिर्च पाउडर और पकी हुई दाल मिला कर उबाल आने तक पकाइएं.
- आंच से उतार के फेंटा हुआ दही मिलाकर और हरे धनिया से सजाकर चना दाल कढ़ी सर्व करें.

ध्‍यान दें: आप शिमला मिर्च की जगह लंबे टुकड़ों में कटा प्‍याज भी डाल सकते हैं.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (95 ratings)
4.1 avg from 95 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चना दाल कढ़ी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप चना दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes