महाराष्ट्रियन ग्रीन चिली गार्लिक चटनी बनाने की विधि

महाराष्ट्रियन ग्रीन चिली गार्लिक चटनी बनाने की विधि

महाराष्ट्र में हरी मिर्च, मूंगफली और लहसुन की चटनी बहुत पसंद की जाती है. यह बहुत ही आसान सी रेसीपी है. सिर्फ हरी मिर्च और लहसुन से बनी यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 8 हरी मिर्च
  • 4 लहसुन (छीले हुए)
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया
  • 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल2 टेबलस्पून मूंगफली, नमक स्वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- चटनी बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर पैन में हरी मिर्च को रोस्ट कर लें. जब तक रोस्ट करें जब तक हरी मिर्च ब्राउन और सॉफ्ट हो जाएं.
- इसके बाद मूंगफली भी रोस्ट कर लें.
- मूंगफली रोस्ट करने के बाद लहसुन रोस्ट कर लें.
- तीनों चीजों को ठंडा कर लें.
- इसके बाद को ओखली मूसल में डालकर पीस लें (ध्यान रहे ग्राइंडर जार नहीं लेना है).
- अब दरदरा पेस्ट बना लें.
- अब धनिया, ऑलिव ऑयल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- तैयार है महाराष्ट्रीयन ग्रीन चिली गार्लिक चटनी यानी महाराष्ट्र का ठेचा.
- हरी मिर्च के ठेचे को रोटी, पूरी या पराठों के साथ खाया जाता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5 (4 ratings)
4.5 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

महाराष्ट्रियन ग्रीन चिली गार्लिक चटनी बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 8 हरी मिर्च और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes