लोहड़ी स्पेशल: ऐसे बनाइए आटे की पिन्नी

लोहड़ी स्पेशल: ऐसे बनाइए आटे की पिन्नी

पंजाब में लोहड़ी बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है. इस दिन कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिनमें से एक है आटे की पिन्नी. यह खाने में बहुत ही बढ़िया लगती है.  

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 छोटी कटोरी गेहूं का आटा
  • 1 छोटी कटोरी चीनी बूरा
  • 1 छोटी कटोरी घी
  • 1/2 कटोरी मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता बारीक कटे हुए)
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- पिन्नी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखे.
- घी के गरम होते ही इसमें आटा डालकर तब तक भूनें जब तक कि यह भूरा न हो जाए.
- इसे बीच-बीच में कड़छी से जरूर चलाते रहें ताकि आटा न जले. जब आटे से खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें.
- आटे को ठंडा करने के लिए इसे एक प्लेट में निकालकर फैला लें.  
- आटे के ठंडा होने के बाद इसमें चीनी बूरा, इलायची पाउडर, मेवे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
- तैयार है लोहड़ी स्पेशल पंजाबी पिन्नी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (1 ratings)
4 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लोहड़ी स्पेशल: ऐसे बनाइए आटे की पिन्नी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 छोटी कटोरी गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes