फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि
व्रत में कई सारी चीजें खाने की मनाही होती है. ऐसे में मनपसंद मिठाई खाने का मन करे तो क्या कर सकते हैं. गुलाब जामुन एक ऐसी ही मिठाई जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. तो पकवानगली आपके लिए लेकर आया
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम मावा/खोया
- 4 टेबलस्पून सिंघाड़े का आटा
- 5-6 काजू
- 5-6 पिस्ता
- 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, तलने के लिए घी
- 500 ग्राम शक्कर
- 1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर, जरूरत के अनुसार पानी
- 1 टेबलस्पून चीनी पाउडर, कड़ाही
विधि
- इसके लिए कड़ाही में शक्कर और सवा 1 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर रख दें.
- गुलाब जामुन के लिए तीन तार की चाशनी बनानी होगी.
- 10-12 मिनट में चाशनी पक जाएगी, तब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला लें और आंच से उतार लें. चाशनी परफेक्ट बनी है या नहीं जांचने के लिए एक बूंद लेकर उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखें. अगर मोटा तार बन रहा है तो समझिए चाशनी बन चुकी है. अगर नहीं तो कुछ देर और पका लें.
- एक पैन में मावा डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए नरम कर लें.
- आंच से उतार हल्का ठंडा कर लें. फिर इसमें सिंघाड़े का आटा और बेकिंग पाउडर छानकर मिला लें.
- अच्छी तरह मिलाते हुए मुलायम कर लें. 4-5 चम्मच मावा एक अलग बर्तन में निकाल लें. इससे हम स्टफिंग में इस्तेमाल करेंगे.
- स्टफिंग बनाने के लिए इस निकाले गए मावे में बारीक कटे, काजू, पिस्ता और पिसी शक्कर मिला लें.
- बचे हुए मावे एक फिर से मसल लें और इसकी नींबू के आकार की बरबार लोइयां बना लें.
- एक लोई लेकर इसे चिपटा करें और बीच में थोड़ा-सा स्टफिंग रखकर चारों तरफ से दबाते हुए गोल करें.
- अच्छी तरह से गोल कर लें ताकि यह फटे नहीं.
- इसी तरीके से सारी लोइयां तैयार कर लें.
- एक दूसरी कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
- घी में एक बार में 5-6 कच्ची लोइयां डालकर गुलाब जामुन को सुनहरा होने तक लें.
- तले हुए गुलाब जामुन को चाशनी में डालते जाएं.
- इसी तरीके से बाकी लोइयां तल लें और चाशनी में डाल लें.
- आधा घंटे तक चाशनी में रखने के बाद खाएं-खिलाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम मावा/खोया और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम मावा/खोया तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि बनाने के लिए 250 ग्राम मावा/खोया के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
फलाहारी गुलाब जामुन बनाने की विधि एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT