आगरा का पेठा
पेठा देश के कई अन्य राज्यों में बनाया जाता है, लेकिन जितना मशहूर आगरा का पेठा दुनिया में है उतना दूसरा और कोई नहीं. आइए हम आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- डेढ़ किलो पेठा फल
- 6 कप चीनी
- 5 बड़ा चम्मच दूध, एक चम्मच केवड़ा एसेंस
- 180 ग्राम चूना
विधि
- पेठे के टुकड़ो को कांटे वाले चम्मच से छेद कर दें ताकि ताकि चाशनी इसके अंदर तक जा सके.
- एक बर्तन में 3 लीटर पानी में चूने को घोल लें. फिर इसमें पेठे के टुकड़े डालकर 2 से 3 घंटे के लिए ढककर रख दें.
- तय समय के बाद पेठे के टुकड़ों को नल के चलते हुए पानी में 3 से 4 बार धोकर साफ कर लें.
- 6 कप चीनी और साढ़े 6 कप पानी एक कड़ाही में डालकर गरम होने के लिए रखें.
- इसमें 4 चम्मच दूध मिलाएं और पानी में उबाल आने के बाद आंच कम कर दें.
- अब 1 कप पानी और मिलाकर फिर से उबालकर एक तार की चाशनी बना लें.
- इसके बाद पेठे के टुकड़ों को पानी में धीमी आंच पर 40 से 45 मिनट या जब तक हल्के नरम न हो जाएं तब तक पकाएं. बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि पेठे जले नहीं.(पानी उतना ही डालें जितना कि पेठे के टुकड़े डूब जाएं.)
- तय समय के बाद इन्हें छानकर निकाल लें.
- चाशनी को साफ बर्तन में छान लें और केवड़ा एसेंस की 4 से 5 बूंद डाल कर मिला लें.
- पके हुए पेठे को चाशनी में डालकर पूरी रात रख दें.
- पेठा मिठाई बनकर तैयार है.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आगरा का पेठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे डेढ़ किलो पेठा फल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
आगरा का पेठा बनाने के लिए सबसे पहले डेढ़ किलो पेठा फल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
आगरा का पेठा बनाने में लगभग 1.5 से 2 घंटे तैयारी का समय और 1.5 से 2 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह आगरा का पेठा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
आगरा का पेठा बनाने के लिए डेढ़ किलो पेठा फल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, आगरा का पेठा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
आगरा का पेठा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
आगरा का पेठा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT