मीठे में बनाएं बेसन काजू की बर्फी

मीठे में बनाएं बेसन काजू की बर्फी

आपने बेसन का हलवा कई बार खाया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं बेसन काजू की बर्फी. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाकर आपका भी मन करेगा इसे बार-बार खाने का.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप बेसन
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून चीनी
  • 2 टेबलस्पून काजू पाउडर
  • 1 टेबलस्पून काजू कटे हुए
  • 1 टेबलस्पून नारियल पाउडर
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर, देसी घी जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.
- इसमें बेसन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- मिश्रण का रंग हल्का ब्राउन होने पर इसमें पानी डालकर चलाते हुए पकाएं.
- जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें काजू पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर चीनी और इलायची पाउडर डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
- जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें.
- एक प्लेट पर घी लगाकर इसके चिकना कर लें.
- मिश्रण को प्लेट पर निकालकर इसपर नारियल पाउडर और कटे हुए काजू डाल दें.
- प्लेट को 2-4 घंटो के लिए फ्रिज में रख दें.
- तय समय के बाद प्लेट फ्रिज से निकालकर बर्फी को मनचाहे पीस में काट लें.
- तैयार है बेसन काजू की बर्फी. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं बेसन काजू की बर्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes