ठंड में सेहतमंद रखेंगे सूखे मेवे के लड्डू
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

ठंड में सेहतमंद रखेंगे सूखे मेवे के लड्डू

सूखे मेवे के लड्डू ठंड के दिनों में सेहत बना सकते हैं. बनाने के लिए अलग-अलग मेवे को हल्का भून लिया जाता है फिर गुड़ मिलाकर इनके लड्डू बना लिए जाते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप ओट्स
  • 1 टेबलस्पून अखरोट (बारीक कटे हुए)
  • 1 टेबलस्पून बादाम (बारीक कटे हुए)
  • 2 टेबलस्पून तिल
  • 2 टीस्पून घी, गुड़ स्वादानुसार
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 2 टेबलस्पून दूध

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सूखे मेवे के लड्डू बनाने के लिए मीडियम आंच पर पैन रख लें.
- इसमें ओट्स, अखरोट और बादाम को ड्राई रोस्ट कर लें.
- इसे निकालकर ठंडा कर लें.
- अब पैन में तिल डालकर भून लें.
- इसे भी प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें.
- धीमी आंच पर उसी पैन में घी डालकर गुड़ को एक मिनट तक भून लें.
- इसमें भूने हुए ओट्स, सूखे मेवे, तिल और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.
- अब दूध डालकर मिलाएं और मिश्रण तैयार कर लें.
- तैयार मिश्रण के लड्डू बना लें.
- इन्हें खुद भी खाएं और सबको खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.8 (4 ratings)
2.8 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ठंड में सेहतमंद रखेंगे सूखे मेवे के लड्डू एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 1 कप ओट्स और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes