हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी
मावा गुलाब जामुन की यह बहुत आसान रेसिपी है. इस रेसिपी में हमने खोया में सूजी और थोड़ा-सा मैदा मिलाया है जिससे इनका शेप और स्वाद अच्छा आया है. अगर आप इस रेसिपी से मावा के गुलाब जामुन बनाएंगी तो हलवाई भ
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम खोया\मावा
- 2 कप चीनी
- 3 कप पानी
- 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
- 3 टीस्पून मैदा
- 2 टीस्पून सूजी\रवा, तलने के लिए तेल
- 1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर, एक कड़ाही, एक सॉस पैन
विधि
- चाशनी में उबाल आ जाएगा. इस समय आंच मीडियम कर दें और मीडियम आंच पर 7-8 मिनट तक और पकाएंगे.
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस बात का ध्यान रखें कि चाशनी एक तार की नहीं बनानी है बल्कि एक तार बनने से पहले आंच बंद कर देनी है.
- एक बड़ी प्लेट या थाली में मावा डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. ताकि इसमें गुठलियां न रहें.
- इसके बाद मावे में मैदा और सूजी डालकर अच्छी तरह मिलाकर गूंदेंगे. इसे मुलायम होने तक गूंदना है.
- जब खोया बढ़िया मुलायम हो जाए तो इस पर बेकिंग पाउडर फिर से अच्छी तरह गूंदेंगे.
- तैयार मिश्रण से छोटी और गोल लोइयां बना लें.
- कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रखें.
- तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें.
- तेल में पहले एक गुलाब जामुन डालकर चेक कर लें.
- इसके बाद तेल में 4-5 गुलाब जामुन डाल दें. और किसी चम्मच से या लकड़ी की कड़छी से तेल को चलाते हुए गुलाब जामुन पकाएं. ध्यान गुलाब जामुन को कड़छी या चम्मच से नहीं छेड़ना हैं नहीं तो ये फूट भी सकते हैं.
- गुलाब जामुन तलते वक्त आंच धीमी रखें. अगर तेज आंच पर तलेंगे तो यह ऊपर से ब्राउन तो हो जाएंगे, लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे.
- जब गुलाब जामुन ब्राउन कलर के हो जाएंगे तो इन्हें तेल से निकालकर चाशनी में डाल दें.
- इसी तरीके से बाकी गुलाब जामुन की बॉल्स को भी तल लें.
- गुलाब जामुन का मजेदार और रसीला स्वाद चाहिए तो इन्हें 4-5 घंटे तक चाशनी में डालकर रहने दें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम खोया\मावा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम खोया\मावा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी बनाने के लिए 250 ग्राम खोया\मावा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
हलवाई जैसा मावा गुलाब जामुन की रेसिपी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT