मीठे में बनाएं मावा गोंद के लड्डू

मीठे में बनाएं मावा गोंद के लड्डू

आपने मावा से बने लड्डुओं का स्वाद कई बार लिया होगा लेकिन अब बनाकर खाएं गोंद के लड्डू जो हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी होते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 500 ग्राम मावा
  • 1/2 कप गोंद
  • 1 कप चीनी बूरा
  • 1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट पाउडर
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में घी गरम करने के लिए रख दें.
- इसमें गोंद डालकर तल लें.
- हल्का ठंडा कर गोंद को दरदरा पीस लें.
- अब पैन में मावा डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- मावा का रंग बदलने पर गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
- मावा के ठंडा होने पर इसमें गोंद, बूरा, ड्राई फ्रूट पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.  
- मिश्रण में थोड़ा सा भाग लेकर लड्डू बनाते जाएं.
- तैयार है मावा गोंद के लड्डू. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (3 ratings)
4.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं मावा गोंद के लड्डू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम मावा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes