मीठे में बनाएं मिल्क पाउडर रसमलाई

मीठे में बनाएं मिल्क पाउडर रसमलाई

आपने रसमलाई तो कई बार खाई होगी, लेकिन कभी-कभी इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम पेश कर रहे हैं मिल्क पाउडर रसमलाई की रेसिपी जो बिना किसी झंझट के बनकर तैयार हो जाती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 2 टेबलस्पून चीनी
  • 8-10 धागे केसर
  • 1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1 टीस्पून घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच पर दूध उबालने के लिए रख दें.
- दूध में उबाल आने पर केसर और इलायची पाउडर मिला लें.
- फिर चीनी डालकर दूध के गाढ़ा होने तक पका लें.
- दूध के गाढ़ा होने पर इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर लगभग 2 मिनट तक ढककर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- रबड़ी तैयार है.  
- मीडियम आंच पर पैन में मिल्क पाउडर, 1 कप दूध और चीनी डालकर चलाते हुए पकाएं.
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब घी डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- मिश्रण के पैन छोड़ने पर गैस बंद कर दें.
- हथोलियों को चिकना कर मिश्रण में से थोड़ा भाग लेकर छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं फिर इसे चपटाकर रसमलाई की शेप दें.
- इसी तरह से सारी बॉल्स तैयार कर एक प्लेट पर रखते जाएं.
- ऊपर से तैयार की हुई रबड़ी डाल दें.
- तैयार है मिल्क पाउडर रसमलाई. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (7 ratings)
4 avg from 7 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं मिल्क पाउडर रसमलाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes