बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा
मूंग दाल का हलवा दाल को भिगोकर बनाया जाता है. लेकिन अगर आप दाल भिगोना भूल गए हैं तो बिना भिगोए ही मूंग दाल का स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं. मूंग दाल का हलवा बनाने की यह रेसिपी आपको पसंद आएगी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप मूंगदाल (बिना छिलके वाली)
- 1/2 कप घी
- 1 कप चीनी/शक्कर
- 2 कप दूध
- 8 धागे केसर के धागे
- 12-15 बादाम
- 12-15 काजू
- 1/2 चीनी, कड़ाही
विधि
- अब धीमी आंच पर कड़ाही रखें. इसमें दो चम्मच घी डालकर गर्म करें.
- फिर कड़ाही में मूंग दाल डालकर चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाना लें. मूंग दाल को ज्यादा नहीं पकाना है. पूरी तरह घी के सोखने और दाने बड़े होने तक पकाना है.
- जब दाल लगभग भुन जाए तो इसमें पहले आधा कप दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद फिर इसमें बचा हुआ दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- कड़ाही को ढक दें और दाल को पकने दें.
- जब तक दाल पक रही है एक दूसरे पैन में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें.
- इस घी में बादाम और काजू डालकर हल्के सुनहरे होने तक तल लें.
- काजू और बादाम जब ठंडे हो जाएं तो इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें.
- कड़ाही का ढक्कन हटाकर एक बार चला दें. यह भी चेक कर लें कि दाल कितनी पकी. अगर दाल नहीं पकी हैं तो कड़ाही को फिर से ढक दें.
- 5-6 मिनट बाद दाल पक जाएगी और दूध पूरी तरह से सूख जाएगा.
- अब दाल को मैश करते जाएं. दाल को मैश करके दें तो हलवा दानेदार बनेगा.
- जब दाल पूरी तरह से मैश हो जाएगी तो यह भीगी हुई दाल को पीसने के बाद बने पेस्ट जैसी हो जाएगी.
- अब कड़ाही में बची हुई घी डालकर हलवे को अच्छी तरह पकाना है.
- दाल को अच्छी तरह चलाते हुए ब्राउन कलर होने तक पकाएं.
- पकाते-पकाते एक समय ऐसा आएगा जब दाल पक जाएगी यह पूरी से घी छोड़कर पतली हो जाएगी.
- इस स्टेज पर हलवे में बचा हुए एक कप दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- जब मिश्रण फिर से गाढ़ा हो जाए और चिपकने लगे तो इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- चीनी डालने के बाद हलवा पानी छोड़ेगा और फिर पकने के बाद सूखा हो जाएगा. इस स्टेज पर हलवे में काजू और बादाम के टुकड़े डालकर मिला लें.
- एक-दो मिनट और पकाने के बाद आंच बंद कर दें.
- मूंग दाल के हलवे को आंच से उतार लें.
- सर्विंग बाउल में निकालें और काजू-बादाम की कतरन से गार्निश कर खाएं.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 कप मूंगदाल (बिना छिलके वाली) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप मूंगदाल (बिना छिलके वाली) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए 1 कप मूंगदाल (बिना छिलके वाली) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
बिना दाल भिगोए ऐसे बनाएं मूंग दाल का हलवा एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT