संक्रांति पर ऐसे बनाइए नारियल बादाम की बर्फी

संक्रांति पर ऐसे बनाइए नारियल बादाम की बर्फी

नारियल बादाम की बर्फी खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है. इसे आप मकर संक्रांति या किसी भी पर्व पर आसानी से घर पर ही बना सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1/4 कप चीनी
  • 1/2 कप बादाम पाउडर (छिले हुए बादाम का)
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में नारियल और चीनी डालकर कड़छी से लगातार चलाते रहें जब तक कि चीनी पूरी तरह से पिघल न जाए.
- बादाम पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं और लगातार चलाते रहें.
- लगभग सात-आठ मिनट बाद आप देखेंगे कि नारियल और बादाम का मिश्रण अच्छे से सूखकर तैयार है. अब आंच बंद कर दें.
- अब एक प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और मिश्रण को इसपर एक समान फैला दें.
- मिश्रण के ठंडा होने से पहले ही इसे चाकू से चौकोर शेप में काटें.
- तैयार है नारियल बादाम की बर्फी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.5

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

संक्रांति पर ऐसे बनाइए नारियल बादाम की बर्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes