मीठे में ऐसे बनाएं पनीर-बादाम की बर्फी

मीठे में ऐसे बनाएं पनीर-बादाम की बर्फी

आपने पनीर की कई तरह की डिशेस का स्वाद लिया होगा, लेकिन क्या कभी इसकी बर्फी बनाने के बारे में सोचा है? जी हां, आज हम आपके लिए लाए हैं पनीर बादाम की ऐसी बर्फी जिसका एक बार स्वाद लेने के बाद आप भी इसके फ

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप कंडेन्सड मिल्क
  • 1 कप पनीर, कद्दूकस किया
  • 1/2 कप बादाम पाउडर
  • 1/2 कप मलाई (क्रीम), इलायची पाउडर स्वादानुसार
  • 1 टेबलस्पून गुलाब एसंस
  • 8-10 बादाम कटे हुए
  • 1/2 टीस्पून घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पैन में बादाम पाउडर डालकर ड्राई रोस्ट कर लें.
- अब कंडेन्सड मिल्क, क्रीम और पनीर डालकर चलाते हुए भून लें.
- जब मिश्रण गाढा हो जाए तब इसमें इलायची और गुसाब एसंस डालकर मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं.
- मिश्रण के पैन छोड़ने पर गैस बंद कर दें.
- अब ट्रे पर घी लगाकर इसे चिकना कर इसमें मिश्रण डालकर अच्छी तरह फैला लें.
- मिश्रण पर कटे हुए बादाम डालकर किसी चम्मच की मदद से दबा दें.
- फिर मिश्रण को सेट होने के लिए 1-2 घंटों तक अलग रख दें.
- तय समय के बाद बर्फी को मनचाहे पीस में काट लें.
- तैयार है पनीर-बादाम की बर्फी. जब मनचाहे खाएंऔर खिलाएं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.3 (3 ratings)
3.3 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में ऐसे बनाएं पनीर-बादाम की बर्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप कंडेन्सड मिल्क और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes